sex
Reprsentative Pic Pic: Twitter

नई दिल्ली। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बहुत ही शर्मसार घटना हुई हैं। 90 साल की बुजुर्ग महिला पर बलात्कार कर उसकी हत्या की गई हैं। यह घटना शनिवार की रात हुई हैं। पीड़िता के शरीर पर नाख़ून और दांत से

Loading

नई दिल्ली। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बहुत ही शर्मसार घटना हुई हैं। 90 साल की बुजुर्ग महिला पर बलात्कार कर उसकी हत्या की गई हैं। यह घटना शनिवार की रात हुई। पीड़िता के शरीर पर नाख़ून और दांत से काटने के निशान  पाए गए। 

रविवार की सुबह महिला की बहु चाय लेकर आयी तब उसने झोपड़ी में लाश देखि, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ। इसके बाद बहु ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. पति की मौत के बाद मृतक महिला मारेपल्ली में अकेले एक झोपड़ी में रहती थी। और वही बहु उसे खाना देती थीं। 
 
मृतका के परिवार ने सतशला शंकर पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया हैं। बेटे ने कहा कि, सतशला शंकर नशे की हालत में मृतका के झोपडी के आसपास घूम रहा था। इसीलिए उसी ने यह हत्या की है ऐसा आरोप लगाया। बतादें कि, आरोपी शंकर एक कुली है और पहले भी वह कुछ मामलो में नामजद रहा हैं।  
 
पुलिस ने बताया कि, मृतक महिला के चार बेटे थे और चारों अलग-अलग रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और शव का पोस्टमार्टर्म करने के लिए नलगोंडा के सरकारी अस्पताल में भेजा। अब पोस्टमार्टर्म की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच होगी ऐसा उन्होंने कहा।