आप विधायक का दावा, कांग्रेस के 40 विधायक CM अमरिंदर के खिलाफ

चंडीगढ़. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी राजनितिक ड्रामे के आसार दिख रहे है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोरा ने दवा किया है कि कांग्रेस के 40 विधायक पंजाब के मुख्यमंत्री

Loading

चंडीगढ़. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी राजनितिक ड्रामे के आसार दिख रहे है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोरा ने दवा किया है कि कांग्रेस के 40 विधायक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ है। इसका फायदा उठाकर आम आदमी पार्टी  पंजाब में सरकार बनाने की कोशिश में दिख रही है। उन्होंने इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू को नई सरकार बनाने की पेशकश की है।’

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर के चार कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अमन अरोड़ा का कहना है कि इन चार विधायकों को 40 विधायकों का समर्थन हासिल है।

अमन अरोड़ा ने कहा, "मैं उन 40 विधायकों, 19 आप विधायकों और नवजोत सिंह को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम इसे लेकर कांग्रेस के विधायकों से संपर्क में हैं।"