अब ओवैसी की पार्टी AIMIM का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एलन मस्क की फोटो लगी

    Loading

    नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) आज यानी रविवार को हैक हो गया। इसके साथ ही हैकर्स ने पार्टी के नाम की जगह एलन मस्क का नाम लिख दिया है। बात यहीं ख़त्म नहीं हुई,  हैकर्स ने ट्विटर डीपी पर भी एलन मस्क की फोटो भी लगा दी। बता दें कि एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वे स्पेक्सएक्स और टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक भी हैं। 

    AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी हुआ प्रतिबंधित :

    बता दें कि इसी क्रम में  ट्विटर ने आज यानी रविवार को AIMIM के यूपी चीफ का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया था। बाद में इसे खोल दिया गया है।ऐसा पहली बार नहीं है कि ट्विटर ने भारत के नेताओं का ट्विटर अकाउंट भी प्रतिबंधित किया है।

    shaukat

    UP: 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की AIMIM:

    पता हो कि असदुद्दीन ओवैसी ने अभी हाल ही में ऐलान किया था कि, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प नाम का एक मोर्चा भी बना लिया है। सूत्रों के अनुसार इसमें और भी छोटी पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, ओवैसी के अपने इस ऐलान के बाद ही से वे विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ चुके हैं।