AKHILESH

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जान से मरने की धमकी मिली है। अखिलेश ने खुद इस बात का खुलासा किया जब वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक

Loading

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जान से मरने की धमकी मिली है। अखिलेश ने खुद इस बात का खुलासा किया जब वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल अखिलेश शनिवार को जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे, तभी एक युवक ने बेरोजगारी पर सवाल किया। जिसके जवाब में अखिलेश ने उससे पूछा कि तुम किसके आदमी हो? भाजपा के तो नहीं? इतना कहने पर उसने जय श्री राम का नारा लगाया। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ कर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी को देखकर अखिलेश ने कहा कि धमकी वाली बात सच हो गई।

युवक का नाम विजय शुक्ला है और वह गुगरापुर गांव का रहने वाला है। विजय भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

अखिलेश यादव बताया बताया कि उनको फोन पर एक-दो दिन पहले मैसेज आया था जिसमें उन्हें जान से मरने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में इसको लेकर मैं खुलासा करूंगा। मेरा दावा है भाजपा ने मुझे धमकी दी है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य सरकार और पुलिस पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर से कहा कि युवक को ऐसे नहीं जाने दिया जाएगा। यह सुरक्षा व्यवस्था में तोड़कर कैसे घुसा। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह शख्स मेरी जान लेने के इरादे से सभा में घुसा था।