Pakistan issues new travel advisory amid rising corona cases

Loading

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 62,538 मामले सामने आए हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों के यह सबसे अधिक आकड़े है जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या  20 लाख पार हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 6,07,384 सक्रिय मामलों, 13,78,106  छुट्टी / विस्थापित और 41,585 मौतों सहित COVID-19 के कुल 20,27,075 मामले हो गए है।

महाराष्ट्र 1,46,268 सक्रिय मामले है वही 3,05,521 मरीज़ ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई हैं इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कारण 16,476 मौतें भी हुई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। तमिलनाडु में 54,184 सक्रिय मामले हैं जबकि राज्य में उपचार के बाद 2,14,815 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य में COVID-19 के कारण 4,461 मौतें हुई हैं।

80,426 सक्रिय मामलों के साथ आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा स्थान पर है। राज्य में 1,04,354 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,681 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब 10,072 सक्रिय मामले और 1,26,116 रोगी ठीक हो गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में बीमारी के कारण अब तक 4,044 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।