नई दिल्ली: असम (Assam Assembly Election 2021) में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सियासी पारा गरमाया हुआ है। लगातर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) एक दुसरे पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP Chief JP Nadda) ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है।
असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां परेशानियां बढ़ती गई। लेकिन पिछले 5 साल में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पूर्वोत्तर क्षेत्र की कांग्रेस ने उपेक्षा की है, यहां विकास के पहिये को रोका है। विकास को यहां कांग्रेस ने गहरी चोट पहुंचाई थी। जब हमारी सरकार आई तो हमने असम की संस्कृति, भाषा की रक्षा की। यहां समृद्धि लाने का और सुरक्षा देने का प्रयास किया है।
ANI का ट्वीट-
कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां परेशानियां बढ़ती गई। लेकिन पिछले 5 साल में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, असम के डिब्रूगढ़ में pic.twitter.com/Hd2uw9iINF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है अवसरवाद और स्वार्थ की राजनीति ही इनका लक्ष्य रहा है। केरल में ये CPM के विरुद्ध मुस्लिम लीग के साथ मिलकर लड़ रही है, बंगाल में CPM के साथ लड़ रही है और असम में अजमल के साथ मिलकर लड़ रही है। ये अवसरवादिता नहीं है, तो और क्या है?
नड्डा ने कहा कि असम में भाजपा सरकार के आने का बाद नामघरों को सुरक्षित करने का काम हुआ है। भाजपा की सरकार ने 2.5 लाख रुपये हर नामघर के लिए दिए हैं। असम दर्शन के तरह करीब 9,000 नामघरों का काम चल रहा है। ये संस्कृति के संरक्षण की दृष्टि से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बोडो आंदोलन के दौरान करीब 2,155 लोग मारे गए थे, 2084 सुरक्षा कर्मी मारे गए थे, 1300 लोगों का अपहरण हुआ था। भाजपा सरकार के आने के बाद बोडो आंदोलन, समझौते में परिवर्तित हुआ है, उनके विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं।