bharat-bandh
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) लगातार जारी है। केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसी बीच किसानों के एक संगठन ने कल भारत बंद की घोषणा कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने कल यानि 26 मार्च को भारत में बंद का ऐलान किया है। केंद्र द्वारा (Modi Govt) लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 4 महीनों से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 

    बता दें किकिसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव श्रवण सिंह पंढेर ने बताया कि कल भारत बंद है और इसे सफल करने के लिए हम यहां सभी लोगों को सूचित कर रहे हैं। कल सभी तरह का व्यापार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के लोग, ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रेड यूनियन के लोगों ने इस बंद का समर्थन किया है। 

    किसानों ने कल किया भारत बंद का ऐलान-

    ज्ञात हो की किसानों ने कल सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक भारत बंद बुलाया हुआ है।  इस दौरान किसानों की तरफ पूरे देश में सभी सड़क और रेल परिवहन, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद रखने की बात कही गई है। वैसे बड़ी तादात में किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर स्थित सिंघु, टिकरी और गाजीपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ डेरा डाला हुआ है।