Sonia gandhi and Rahul gandhi
File Pic

Loading

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है. शनिवार को जारी सूचि में सोनिया गाँधी(Sonia Gandhi), प्रियंका गाँधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), राहुल गाँधी (Rahul Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) सहित 30 नेताओं को शामिल किया है. 

ज्ञात को कि कोरोना संकट के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है. राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा. जिसका परिणाम 10 नवंबर को आएगा. 

यह होंगे स्टार प्रचारक 

  • मनमोहन सिंह 
  • राहुल गांधी 
  • शत्रुघ्न सिन्हा 
  • सोनिया गांधी 
  • प्रियंका गांधी वाड्रा 
  • कॅप्टन अमरिंदर सिंह
  • भूपेश बघेल 
  • अशोक गहलोत
  • गुलामनबी आजाद 
  • शक्ति सिंह गोहिल 
  • रणदीप सुरजेवाला 
  • सचिन पायलट 
  • मीरा कुमार 
  • मदन मोहन झा 
  • तारिक अनवर
  • शकील अहमद 
  • राज बब्बर 
  • कीर्ति आजाद 
  • अखिलेश प्रसाद सिंह 
  • उदित राज 
  • अजय कपूर 
  • अनिल शर्मा 
  • प्रेम चंद्र मिश्र 
  • विजेंदर सिंह राठोड 
  • संजय निरुपम 
  • इमरान प्रतापगढ़ी 
  • मोहम्मद जावेद 
  • प्रमोद तिवारी 

उम्मीदवारों के नाम की पहली सूचि जारी 

कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं अन्य सीटों पर जल्द ही नामों की घोषणा कर देते. इस चुनाव में कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर लड़ रहे हैं. कांग्रेस 243 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. राजद 144, और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.