mumbai BJP office
मुंबई बीजेपी कार्यालय

Loading

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) ने रविवार को 46 नामों वाली दूसरी सूचि जारी कर दी है. दुसरे चरण के लिए जारी सूचि में भाजपा ने बेतिया से रेणु देवी (Renu Devi), बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari) और दानापुर विधानसभा सीट से आशा सिन्हा (Asha Sinha) को उम्मीदवार बनाया है. 

ज्ञात हो कि बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. 28 अक्तूबर को पहले चरण के मतदान होंगे. वहीं तीन नवंबर और पांच नवंबर को दुसरे और तीसरे चरण के मतदान होंगे. वहीं 10 नवंबर को नतीजे आएंगे.

जारी किए सूचि के अनुसार:

विधानसभा सीट  उम्मीदवार  विधानसभा सीट  उम्मीदवार 
नौतन नारायण प्रसाद दरौली रामायण मांझी
 चनपटिया उमाकांत सिंह सिवान ओम प्रकाश यादव
 बेतिया रेणु देवी गोपालगंज सुभाष सिंह
 हरसिद्धि कृष्णानंद पासवान बरौली रामप्रवेश राय
गोविंदगंज सुनील मणि त्रिपाठी बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी
 कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह  पारु अशोक कुमार सिंह
 पिपरा श्याम बाबू प्रसाद यादव बरूराज अरुण कुमार सिंह
 मधुबन राणा रणधीर सिंह झंझारपुर नीतीश मिश्रा
 सीतामढ़ी डॉ मिथिलेश कुमार राजनगर रामप्रीत पासवान
दरौंधा करनजीत सिंह उजियारपुर सील कुमार राय
 गोरियाकोठी देवेश कांत सिंह मोहद्दीनगर राजेश सिंह
तरैया जनक सिंह  रोसरा वीरेंद्र पासवान
छपरा सी एन गुप्ता बछवारा सुरेंद्र मेहता
 गरखा ज्ञानचंद्र मांझी  बेगूसराय कुंदन सिंह
अमनोर कृष्णा कुमार मंटू बख़री राम शंकर पासवान
सोनपुर विनय कुमार सिंह बिहपुर कुमार शैलेंद्र
हाजीपुर अवधेश सिंह पिरपैति ललन कुमार पासवान
लालगंज संजय कुमार सिंह  भागलपुर रोहित पांडे
 राघोपुर सतीश कुमार यादव बिहार शरीफ सुनील कुमार
पटना साहिब नंदकिशोर यादव बख्तियारपुर रणविजय सिंह
फतुहा सत्येंद्र सिंह  दीघा संजीव चौरसिया
 दानापुर आशा सिंहा बांकीपुर नितिन नवीन
मनेर निखिल आनंद कुम्हरार अरुण कुमार सिन्हा

कुल 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित 

भाजपा बिहार की 121 विधानसभा सिट पर चुनाव लड़ रही है. दुसरे चरण की सूचि जारी करने के बाद अभी तक 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. इसके पहले पहले चरण के मतदान के लिए 26 पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. भाजपा ने अपने कोटे से 11 सीट मुकेश सहनी की वीआईपी दो दिया है.