sanjay raut
File Pic

Loading

नई दिल्ली. बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Bihar) की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत (shivsena MP Sanjay Raut) ने इस पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि, “क्या बिहार में कोरोना (Corona) खत्म हो गया है?” अगर बिहार सरकार (Bihar Government), वहां के शासक और चुनाव आयोग (Election Commission) को लगता है कि कोरोना खत्म हो गया है, तो इसकी घोषणा करें।” वह एक पत्रकार परिषद में बोल रहे थे।   

राउत ने कहा कि, शिवसेना चुनाव लड़ने पर ज़रूर विचार करेगी। लेकिन इस समय देश एक अभूतपूर्व स्थिति में है। लोगों को मदद की ज़रूरत है। उनके हाथों पर केवल काली स्याही नहीं लगानी है। उन्होंने यह भी कहा कि, क्या ऑनलाइन चुनाव सुरक्षित रहेंगे? इस बारे में सभी राजनीतिक दलों को सोचने की आवश्यकता है। 

उन्होंने आगे कहा, आज लालू प्रसाद यादव अस्पताल में हैं। कांग्रेस का ज़्यादा अस्तित्व नहीं है। ऐसे समय क्या जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी एकतरफा चुनाव लड़ेगी? ऐसा लोगों के मन में संदेह है। लेकिन लोकतंत्र में संदेह के बिना लोकतंत्र का पालन करना आवश्यक है। राउत ने कहा, “चुनाव जल्दबाजी में नहीं बल्कि समय पर ही हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल चुनाव कराने की स्थिति नहीं है।”

बीजेपी शुशांत केस पर राजनीति कर रही है 

राउत ने कहा, बिहार चुनाव में प्रचार करने के लिए बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं था, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर इस मुद्दे पर राज राजनीति की। जेडीयू ने अभी से ही सुशांत के नाम से पोस्टर प्रचार में सामने लाये है। विकास का कोई मुद्दा नहीं है, काम का मुद्दा नहीं है, सुशासन का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए मुंबई के मुद्दों को सुर्खियों में लाया गया है। इस प्रकार की आलोचना राउत ने की है।  

तीन चरणों में होगा चुनाव 

गौरतलब है कि, बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चूका है। यह चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 28 अक्टूबर को, दूसरा 3 नवंबर को और तीसरा 7 नवंबर को होगा। पहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। वहीं  चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।