modi-amit-shah

  • जीत से BJP में जोश
  • BJP अध्यक्ष जे.पी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल
  • आज शाम बीजेपी मुख्यालय में होगा जश्न
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

Loading

नयी दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को जीत मिली है और फिर से एक बार नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं. बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाले राजग (NDA) ने बिहार (Bihar) में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं।

इस चुनाव और एनडीए में BJP सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इसी के चलते आज शाम दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी हो रही है। इस जश्न में जहाँ PM मोदी (Narendra Modi) और BJP अध्यक्ष जे.पी नड्डा (J.P Nadda) कार्यालय में जश्न में शामिल होंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की भी इसमें शामिल होनी की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस बार RJD 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरी है। मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भाजपा को 16 घंटे चली मतों की गणना के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला।

हालाँकि JDU को चिराग पासवान की LJP के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ा है। LJP को एक सीट पर जीत मिली, लेकिन उसने कम से कम 30 सीटों पर JDU को नुकसान पहुंचाया है।