gold

    Loading

    नयी दिल्ली. यह सुनके या पढ़के शायद आपको विश्वास तो कतई ना होगा, लेकिन जनाब देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार बिहार (Bihar) में ही है। इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी सोने के अकूत भंडार हैं। वहीं बिहार में देश का करीब 42% सोने का भंडार है। हालांकि यहां सोने के खनन का कार्य, उतने बड़े स्तर पर नहीं हो पाया है जैसा कि देश के बाकी राज्यों में इस पर कार्य हुआ है।

    गौरतलब है कि कि बिहार में सोने का सबसे बड़ा भंडार (Vast Gold Deposit In Bihar) है। इतना की देश के किसी भी राज्य में इतना बड़ा सोने का भंडार है ही नहीं। हालांकि यह बात और है कि इतने सोने के बाद भी बिहार की गिनती देश के गरीब राज्यों में होती है। यहाँ के गया, राजगीर और जमुई में सोने के अकूत भंडार हैं। 

    दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य सभा में उठे एक सवाल के जवाब में बताया कि नेशनल मिनरल इंवेटरी डेटा के अनुसार, देश में फिलहाल 501।83 मिलियन टन सोने का भंडार (Gold Ore) है। वहीं बिहार और कर्नाटक में सोने के बड़े-बड़े भंडार है।

    केंद्र सरकार की मानें तो, देश का 42.21 फीसदी सोने का भंडार अकेले बिहार में ही है। जी हाँ दोस्तों बिहार में 222.8 मिलियन टन सोने का भंडार है। 

    इधर सोने के भंडार के मामले में बिहार के बाद अगला नंबर आता है दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक (Gold Deposit In Karnataka) है। यहां 103 मिलियन टन सोने का भंडार है।

    इसके अलावा पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 3%, आंध्र प्रदेश 3 % और झारखंड में 2 % सोने का भंडार है। इस प्रकार देखा जाए तो बिहार में सबसे ज्यादा सोना मौजूद है लेकिन फिर भी यह राज्य कहैं न कहीं बाकी राज्यों से पिछड़ा हुआ है। शायद राजनीति भिया इसका एक प्रधान कारण हो।