Bihar Police's affidavit in SC: Riya used to give drug overdose to Sushant

Loading

नयी दिल्ली. एक तरफ जहाँ सुशांत सिंह राजपूत केस CBI ने अपने हाथों में ले लिया है। वहीं अब बिहार पुलिस ने भी इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुरजोर  घेरना शुरू कर दिया है। अभी आ रही खबर के मुताबिक  बिहार सरकार से सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाख‍िल कि‍या है। जिसमे उसने रिया पर यह आरोप लगाया है कि वे और उनका परिवार ये सभी सुशांत के जीवन में पैसों के लालच से ही आए थे। इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत को रिया अपने घर लेकर चली गयी थी और उन्हें दवाईयों का ओवरडोज भी दे रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट में दिया अपने हलफनामे पर बिहार पुलिस ने सीधा आरोप लगाया है कि  रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क में आने का एक मात्र मकसद  उनके पैसे को “हड़पने” का ही था। इस साथ ही रिया और उसके परिवार के लोगों ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर रखी थी।

अपने हलफनामे पर बिहार पुलिस ने यह भी  बताया कि रिया चक्रवर्ती बाद में  सुशांत को अपने घर ले गई थीं और उसने ही सुशांत को   दवाईयों के ओवरडोज देने शुरू किये थे। विदित हो कि यह आरोप वास्तव  में सुशांत के पिता के।के सिंह ने रिया पर पहले लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि रिया ही सुशांत से झगड़ा कर उनका सारा सामान ले गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने हलफनामे में बिहार पुलिस का यह भी कहना है कि  मुंबई पुलिस से किसी प्रकार की मदद ना मिलने के बावजूद उन्हें इस केस में कई अहम् सुराग मिले हैं, जिनकी सघन जांच हो सकती है। बिहार पुलिस ने यह भी कहा कि सुशांत केस की कई अहम् बातें भारत की अलग-अलग जगहों तक  फैली हुई है, लिहाजा यह केस अब CBI को दे दिया जाना चाहिए।