Woman raped on pretext of getting her a job and marriage in Maharashtra's Thane, accused arrested
Representative Image

    Loading

    पटना: बिहार (Bihar) से हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के समस्तीपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस मामले में एक महिला (Woman) के साथ पहले तो गैंगरेप (Gangrape) किया गया इसके बाद उसे नग्न अवस्था में एक बिजली के खंभे से लटका दिया गया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि, मौके पर पहुंची पुलिस को महिला बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद उसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, पीड़ित की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है। 

    खबर है कि, महिला के परिवारवालों ने बताया है कि, पीड़ित महिला अपने घर से सौच के लिए निकली थी तभी कुछ लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवारवालों ने इस दौरान महिला की बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को नग्न अवस्था में एक खंबे से लटका दिया गया। 

    जब इस घटना की लोगों को जानकारी मिली तब शक के आधार पर लोगों ने 7 मज़दूरों को बंधक बना लिए। दरअसल, गांव में शादी के सिलसिले में ये मज़दूर टेंट लगाने के लिए पहुंचे थे। गांववालों को इन पर शक हुआ तो पहले उन्होंने इन से पूछताछ की और इसके बाद उन्होंने बंधक बना लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सातों लोगों को अपनी हिरासत में ले लिए और उनसे पूछताछ कर रही है। जांच में जुटी पुलिस अब पीड़ित महिला के होश में आने का इंतज़ार कर रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।