bjp

Loading

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) ने तीन राज्यों की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव (By-Poll Election) के लिए विधानसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को जारी किए सूचि में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की छह, कर्नाटक (Karnataka) की दो और नागालैंड (Nagaland) की एक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं.

उत्तर प्रदेश की छह सीट:

अनु क्रमक  राज्य  विधानसभा सीट क्रमक और नाम  प्रत्याशी 
1 उत्तर प्रदेश  (40) नौगावां सादात  श्रीमती. संगीता चौहान
2 उत्तर प्रदेश  (65) बुलंदशहर  श्रीमती. उषा सिरोही
3 उत्तर प्रदेश  (95) टूंडला (एससी)  श्री प्रेमपाल धनगर 
4 उत्तर प्रदेश  (62) बंगरमऊ  श्री श्रीकांत कटियार 
5 उत्तर प्रदेश   (218) घाटमपुर (एससी)  श्री उपेंद्र पासवान 
6 उत्तर प्रदेश  (367) मल्हानी  श्री मनोज सिंह 

नागालैंड की एक सीट:

1  नागालैंड  60 डूंगरो किफिरा (एसटी)   श्री लिरिमोंग संगतम

कर्नाटक की दो सीट:

1 कर्नाटक  (136) सिना  डॉ. राजेश गौड़ा
2 कर्नाटक  (154) राजराजेश्वरीनगर   श्री मुनिरत्न

ज्ञात हो कि देश की 54 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, नगालैंड, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ये चुनाव होने हैं. इन सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होंगे और 10 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा.

चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को उम्मीदवारी  

पूर्व क्रिकेटर और राज्य सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहन के निधन से खाली हुई नौगांवा सादात विधानसभा सीट से उनकी पत्नी संगीता चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है. चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था. संगीता चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, एलएलबी की डिग्री लेने के बाद कई बैंकों में उच्च पदों पर नौकरी कर चुकी हैं.