CAA पर BJP का आज सबसे बड़ा जन अभियान

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में अब भी माहौल काफी गर्म सा नज़र आ रहा हैं। वर्तमान सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्हें CAA के फैसले को वापस लेने को कहा जा रहा हैं। लोग

Loading

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में अब भी माहौल काफी गर्म सा नज़र आ रहा हैं। वर्तमान सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्हें CAA के फैसले को वापस लेने को कहा जा रहा हैं। लोग तरह तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई लोग सड़को पर उतर कर तो कई अपने आंगनों में रंगोलियां बना कर।

इन्ही सभी विवादों को कम करने और लोगों को CAA के प्रति नजरिया बदलने के लिए अब भाजपा अब एक नए अभियान की तरफ बढ़ रही हैं। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर आज से बड़ा जनजागरण अभियान शुरू किया हैं। जिसके अंतर्गत 1 दिन में 42 जगहों पर भाजपा के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अगले 10 दिन में भाजपा के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। 

इस जन अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से करने वाले हैं। इसकी शुरुआत के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी वहां मौजूद रहेंगे। वही गाजियाबाद से  भाजपा के  कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री वी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान की शुरुआत करेंगी। ऐसे ही भाजपा के सभी बड़े से बड़े और छोटे से छोटे नेता इसका हिस्सा बनने वाले हैं और घर घर जाकर CAA को लेकर लोगो के मन उठ रहे सवालों का जवाब देने वाले हैं।