पीएम मोदी (Photo Credits-BJP Twitter)
पीएम मोदी (Photo Credits-BJP Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: देश की सत्ता पर काबिज बीजेपी का आज स्थापना दिवस (BJP Foundation Day 2021) है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी के दिग्गज नेताओं को सलाम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है। भारतीय जनता पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी, आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है।

    मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। ये देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बावजूद इसके, दुर्भाग्य ये है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है।

    पीएम ने कहा-हमारी सरकार का मूल्यांकन डिलीवरी सिस्टम से हो रहा है-

    PM ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भाजप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

    पीएम ने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जाती हैं, उन पर हमले होते हैं, उनके परिवार पर हमले होते हैं। लेकिन अपनी विचारधारा के लिए वो अडिग रहते हैं, डटे रहते हैं। वहीं वंशवाद और परिवारवाद का हश्र भी 21वीं सदी का भारत देख रहा है।