bjp

Loading

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूचि जारी कर दी है. तीसरे चरण के चुनाव को लेकर जारी इस सूचि में पार्टी ने 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. ज्ञात हो कि इसके पहले भाजपा ने 75 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है.
 
जारी की गई सूचि के अनुसार: 
विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
2 रामनगर ( अ.जा. ) श्रीमती भागीरथी देवी 24 बाथनहा (अ.जा)  श्री अनिल राम 
3 नरकटियागंज श्रीमती रश्मि वर्मा 125 परिहार  श्रीमती गायत्री देवी 
4 बगहा  श्री राम सिंह  32 बेनीपट्टी  श्री विनोद नारायण झा 
5 लौरिया  श्री विनय बिहारी  33 खजौली श्री अरुण शंकर प्रसाद 
10 रक्सौल  श्री प्रमोद सिन्हा  45 छातापुर  श्री नीरज कुमार सिंह 
19 मोतिहारी  श्री प्रमोद कुमार  34विस्फी  श्री हरीभूषण ठाकुर 
20 चिरैया  श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता  46 नरपतगज श्री जयप्रकाश यादव 
121 ढाका  श्री पवन जायसवाल  48 फारबिसगंज  श्री विद्यासागर केसरी 
 23 रीगा श्री मोती लाल प्रसाद  50 जोकीहाट   श्री रंजीत यादव 
51 सिट्टी  श्री विजय मंडल  75 सहरसा श्री आलोक रंजन झा 
54 किशनगंज  श्रीमती स्वीटी सिंह  83 दरभगा  श्री संजय सरावगी 
57 बायसी श्री विनोद यादव  84 हायाघाट श्री रामचंद्र साह
 59 बनमनखी ( अ.जा. )  श्री कृष्ण कुमार ऋषि  86 केवटी  श्री मुरारी मोहन झा 
62 पूर्णिया  श्री विजय खेमका  87 जाले जीवेश कमार 
63 कटिहार  श्री तारकिशोर प्रसाद  89 आराई  श्री राम सूरत राय
66 प्राणपुर  श्रीमती निशा सिंह  93कुडानी  श्री केदार गुप्ता
69 कोढा (अ.जा.) श्रीमती कविता पासवान  94मुजफ्फरपुर  सुरेश कुमार शर्मा 
131 पेटापुर (अ.जा.)  श्री लखिंदर पासवान     

बीजेपी 121 और जेडीयू 123 सीटों पर लड़ रहे चुनाव

बिहार में बीजेपी सीटों पर 121 चुनाव लड़ रही है वहीं उसकी सहयोगी जेडीयू 123 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 11 सीटें दी हैं. भाजपा ने अपने हिस्से की 110 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जबकि जेडीयू ने भी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम पार्टी को अपने खाते से सात सीटें दी हैं.

 नौ नेताओं को पार्टी से किया निलंबित 

भाजपा ने चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने को लेकर नौ नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. बाहर निकाले नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी, अनिल कुमार, झाझा से रवींद्र यादव, भोजपुर से श्वेता सिंह, जहानाबाद से इंदु कश्यप, जमुई से अजय प्रताप और मृणाल शेखर शामिल है.