Building collapses in Bhiwandi, 10 dead, many trapped under the debris, being rescued by NDRF

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के पास भिवंडी (Bhiwandi) में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत गिरने (building Collapse) से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात बच्चों और तीन अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्चे सहित 13 लोगों को मलबे से निकाला गया। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ (NDRF) मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operations) जारी रखे हुए है। हादसा पटेल कंपाउंड इलाके में सुबह करीब 3:40 बजे हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस दल भी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

एनडीआरएफ के मुताबिक, घटना के बाद मलबे में करीब 25 से ज़्यादा लोग दब गए थे, एनडीआरएफ इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है जिसके लिए डॉग स्क्वाड की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी झिलानी इमारत आज तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिरने के बाद करीब 10 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में एक दो वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मलबे से उबेद कुरैशी नाम के एक बच्चे को निकालते और उसे पानी पिलाते देखे गए। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एक पावरलूम नगर है। एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग इस इमारत में रहते थे।

ठाणे नगर निगम के प्रवक्ता ने कहा, “भिवंडी में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।” यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत के गिरने के तत्काल बाद निवासी मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालने में मदद की। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुंबई में भारी बारिश के वजह से बिल्डिंग कमज़ोर हो गई थी। इसमें 21 परिवार रहते थे। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग 1984 में बनी थी। इससे पहले भी बारिश की वजह से एक बिल्डिंग गिर चुकी हैं।

हादसे में हुई मौत

१) झुबेर खुरेशी(पु/३० वर्ष) २) फायजा खुरेशी(पु/५वर्ष)  ३) आयशा खुरेशी(स्री/७वर्ष) ४) बब्बू(पु/२७वर्ष) ५) फातमा जुबेर बबु (स्त्री/२वर्ष) ६) फातमा जुबेर कुरेशी (स्त्री/८वर्ष) ७) उजेब जुबेर (पु/६ वर्ष) ८) असका आबिद अन्सारी (पु/१४ वर्ष) ९) अन्सारी दानिश अलिद (पु/१२ वर्ष) १०) सिराज अहमद शेख (पु/२८ वर्ष)

मलबे से निकाले गए

१) हेदर सलमानी ( पु/२०वर्ष) २) रुकसार खुरेशी (स्त्री/२६ वर्ष) ३) मोहम्मद अली(पु/६० वर्ष) ४) शबीर खुरेशी (पु/३० वर्ष) ५) मोमीन शमीऊहा शेख (स्त्री/४५ वर्ष) ६) कैसर सिराज शेख (स्त्री/२७ वर्ष) ७) रुकसार जुबेर शेख ( स्त्री/ २५वर्ष) ८) अबुसाद सरोजुद्दीन अन्सारी (पु/१८ वर्ष) ९) आवेश सरोजुद्दीन अन्सारी (पु/२२ वर्ष) १०) जुलेखा अली शेख (स्त्री/५२ वर्ष) ११) उमेद जुबेर कुरेशी (पु/४वर्ष) १२) आमीर मुबिन शेख (पु/१८ वर्ष) १३) आलम अन्सारी (पु/१६ वर्ष)