MODI-RUPEE
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. एक तरफ जहाँ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब अपने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब जल्द ही ये इन्तजार ख़त्म होगा क्योंकि आगामी सितंबर से केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलने लगेगा। इसे लेकर फिलहाल कई तरह की रिपोर्ट्स भी आ रही हैं, कि सितंबर से उनका महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 31% हो जाएगा।     

    कितनी बढ़ेगी मंथली सैलरी?

    इसके साथ ही अब इस बात का भी आंकलन होने लगा है कि महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, केंद्रीय कर्मचारियों की मंथली सैलरी में अब कितना इजाफा होने वाला है।एक मीडिया रिपोर्ट जे अनुसार अब  कर्मचारियों की मंथली सैलरी में 3000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होने वाली है।इससे स्पष्ट है कि DA बहाली के बाद मंथली सैलरी कितनी बढ़ेगी ये कर्मचारियों के पे-स्केल पर ही निर्भर रहेगा।     

    31% होगा DA:

    जहाँ 7वें वेतन आयोग के तहत अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 17 परसेंट महंगाई भत्ता मिलता है।लेकिन जब पिछली तीन किस्तों की DA बढ़ोतरी की बहाली हो जाएगी। तब ये सीधा 28% हो जाएगा। इसमें जनवरी 2020 में DA 4% बढ़ा था, इसके बाद दूसरी छमाही यानि जुलाई 2020 में 3% का इजाफा हुआ और जनवरी 2021 में यह 4% बढ़ा है। अब अगर जुलाई 2021 में भी ये 3 परसेंट बढ़ जाएगा तो केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर से 31% (17+4+3+4+3) हो जाएगा।

    मोदी सरकार करेगी 30,000 करोड़ खर्च-

    इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार वित्त साल 2022 में DA, DR में बढ़ोतरी को लेकर 30,000 करोड़ रुपये तक भी खर्च कर सकती है। इस तरह राज्यों पर करीब 60,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें किकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी भी जहाँ 23,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 2.25 लाख रुपये तक होती है।अब उम्मीद और कयास यह भी हैं  कि सरकार DA, DR में बढ़ोतरी त्योहारी सीजन के पहले देगी ताकि इसकी खपत भी बढ़े।     

    कब तक आ रहा है DA, DR?

    एक एनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DA, DR में बढ़ोतरी बीते 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी और इसका भुगतान दशहरा (15 अक्टूबर) के पहले कर ही दिया जाएगा।जिसमें अब दो महीने का एरियर भी शामिल होगा।ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के हाथों में त्योहार से पहले एक मोटी रकम आने वाली है।जिससे उनके तोहारों की खुशियाँ दोगुनी होने वाली है।