petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जैसे जैसे देश अनलॉक हो रहा है वैसे वैसे, अब आम जनता को पेट्रोल-डीजल की जरुरत पड़ रही है. लेकिन आज एक बार फिर  पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) में बढ़ोतरी हुई। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में जहां 28 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम (Diesel Price) भी 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। 

    हालांकि इस समय वैसे भी अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) में इस समय नरमी ही दिख रही है। दरअसल, इस समय डॉलर के मजबूत होने का असर संपूर्ण कमोडिटी बाजार पर भी पड़ा है। जिसके चलते कल मेटल कमोडिटी के साथ साथ कच्चा तेल में भी नरमी रहा। लेकिन फिर शाम को  कारोबार की समाप्ति के समय यह चढ़ कर बंद हुआ। 

    इसी के चलते देश की राजधानी दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में आज यानी मंगलवार को पेट्रोल का दाम बढ़ कर जहां 97.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया वहीं डीजल भी बढ़ कर 88.23 रुपये प्रति लीटर पर चला गया है।

    कच्चे तेल के बाजार में फिर आयी तेजी :

    इधर अमेरिका में फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) एक बार फिर से ब्याज दरों (Interest Rates) में वृद्धि की तैयारी करने में लगा है । इससे डॉलर तो मजबूत हो ही रहा है। लेकिन फिर इसी वजह से कल कमोडिटी बाजार (Commodity Market) में सुस्ती छाई रही। साथ ही मेटल कमोडिटी (Metal Commodity) के साथ साथ क्रूड में भी मंदी का रूख रहा। 

    अगर अमेरिकी क्रूड बाजार (US Crude Market) कि बात करें तो में सप्ताह के शुरूआती दिन, सुबह में नरमी रही लेकिन कारोबार बंद होते समय यह भी चढ़ कर बंद हुआ। उस दिन वहां ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.00 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 74.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी ब्रेंट क्रूड 1.36 डॉलर बढ़ कर 73.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

    जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:  

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    डीजल

    पेट्रोल

     

    दिल्ली

    97.50

    88.23

     

    मुंबई

    103.63

    95.72

     

    कोलकाता

    97.38

    91.08

     

    चेन्नई

    98.65

    92.83

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।