Petrol rate
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली.  एक तरफ जनता कोरोना (Corona) की दूसरी लहर से वैसे ही हलकान है। वहीं विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोतरी दिख रही है। जी हाँ आपके जेब में डाका डालने के लिए अब सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें आज डीजल की कीमत 25 से 27 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 23 पैसे तक बढ़ी है। इस प्रकार हम देखें तो आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 93.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 84.32 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपये व डीजल की कीमत 91.57 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

    जानें कितनी है आज प्रमुख महानगरों में कीमत:

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    डीजल

    पेट्रोल

     

    दिल्ली

    84.32

    93.44

     

    मुंबई

    91.57

    99.71

     

    कोलकाता

    87.16

    93.49

     

    चेन्नई

    89.11

    95.06

     

    रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।