CAA Protest Live: हिंसा करने वालो पर सख्त कार्यवाही करेंगे: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्लीः 9:30-CAA को लेकर प्रदर्शन की आशंका के चलते कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर भास्कर राव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसी के

Loading

नई दिल्ली:नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) का देशभर में काफी विरोध किया जा रहा हैं। हर जगह पुलिस कार्यवाही शुरू हैं। कही कोई देश बंद का आह्वान कर रहा है तो वही देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। सरकार देश की जनता को CAA के बारे में समझाने में लगी हुई है वही दूसरी ओर सरकार आरोप लगा रही है कि विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रही हैं। देश में CAA के विरोध को देखते हुए सरकार अब किस तरह लोगों को समझाने वाली है इसका किसी को पता नहीं। 

अब तक के अपडेट:-

  • 7.35 PM. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सीएम ने उन्हें लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 + 2 मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए अमेरिका में हैं.

 

  • 7.35 PM. गुजरात: अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में आज पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

 

  • 7.21 PM. अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में अभिनेता फरहान अख्तर जहां #CitizenshipAct का विरोध कर रहे हैं: कुछ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं और मुझे लगता है कि इसमें एक निश्चित मात्रा में भेदभाव होता है घटित हो रहा है.

 

  • 6.37 PM. सरकारी सूत्रों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्नों पर एक तथ्य पत्रक जारी किया है।

 

 

  • 6.10 PM. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ: मैंने इस पर बैठक बुलाई है। आप विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकते। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की भरपाई करेंगे।

 

  • 6.02 PM. लखनऊ: आज #CitizenshipAmendmentAct के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान परिवार्तन चौक के आसपास के इलाके में 20 मोटरसाइकिल, 10 कार, 3 बसें और 4 मीडिया ओबी वैन में आग लगा दी गई।

 

  • 5.24 PM. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में: आजादी के 73 साल बाद अचानक हमें यह साबित करना होगा कि हम भारतीय नागरिक हैं। उस समय बीजेपी का सिर और पूंछ कहां थी, बीजेपी देश को विभाजित कर रही है। अपने विरोध को न रोकें क्योंकि हमें #CAA रद्द करना होगा।

 

  • 5.00 PM. महाराष्ट्र: अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई में #CitizenshipAmendmentAct के विरोध में लोग इकट्ठा हुए।

 

  • 01:45- कर्नाटक: प्रदर्शनकारी फिर से Citizenship Amendment Act के खिलाफ बेंगलुरु के टाउन हॉल में इकट्ठा होने लगे। वहीं कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
  • 01:42- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने अपील की है कि विरोध प्रदर्शन हिंसक न हो। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुसार, मैंने संसद में भी कहा था कि किसी भी धर्म को इस अधिनियम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।
  • 01:36-
  • 01:33- कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट कर कहा, मेरे बेटे साहिल (18) को पुलिस ने मंडी हाउस में हिरासत में ले लिया। मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पर मेरी पत्नी और बेटी को भी पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में लिया है। 
  • 01:31- संशोधित नागरिकता कानून और दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में महाराष्ट्र के स्थानीय कांग्रेस नेता बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नया नागरिकता कानून लाकर देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही है। पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष रमेश बागवे समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी आज सुबह फर्गुसन रोड पर भूख हड़ताल पर बैठे। बागवे ने जामिया के छात्रों पर रविवार को पुलिस की बर्बर कार्रवाई का और सीएए तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। 
  • 01:26- कोलकाता: CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने लिया हिस्सा।
  • 01:20- CAA के विरोध में प्रदर्शन की योजना बना रहे छात्रों समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से एहतियाती हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें हिरासत में इसलिए लिया गया क्योंकि रैली समेत किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। हिरासत में लिए गए लोगों में से 50 हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र हैं। प्रदर्शनकारियों की पुराने शहर में स्थित चार मीनार समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन की योजना थी। बीते कुछ दिनों से छात्र संगठन और राजनीतिक दलों समेत कई संगठन सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन नयी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का भी विरोध कर रहे हैं।
  • 01:08- CAA और NRC के विरोध में वामदलों के बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा के महासचिव डी राजा सहित अन्य वामदलों के नेताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है। वामदलों की ओर से मंडी हाउस से शहीदी पार्क तक आयोजित शांतिमार्च शुरु होने से पहले ही पुलिस ने येचुरी और राजा के अलावा वरिष्ठ माकपा नेता बृंदा करात और नीलोत्पल बसु सहित लगभग 200 लोगों को हिरासत में ले लिया है। डी राजा ने बताया कि वाम दलों के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से जनसभा कर पैदल मार्च के लिये आगे बढ़े ही थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि सभी वामदलों के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
  • 01:06- गुवाहाटी, असम: कांग्रेस नेताओं हरीश रावत और रिपुन बोरा ने #CitizenshipAct के विरोध में सड़को पर उतरे 
  • 12:59- CAA विरोध को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आज सभी नागरिकों में एक डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को न लाए बल्कि युवाओं को रोजगार दे।
  • 12:46- चंडीगढ़ में CAA और NRC के खिलाफ सेक्टर 20 की जामा मस्जिद के पास इकट्ठा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ऐन वक्त पर अपना प्रोटेस्ट मार्च टाल दिया है। अब सिर्फ मुस्लिम संगठनों से जुड़े कुछ नुमाइंदे जाकर पंजाब के राज्यपाल जोकि चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं उनको एक ज्ञापन सौंपेंगे।  
  • 12:40- दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, उमर खालिद समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। सभी नेता नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इससे पहले बेंगलुरु में रामचंद्र गुहा, लालकिला क्षेत्र में योगेंद्र यादव को भी हिरासत में ले लिया गया था। 
  • 12:30- दिल्ली: लाल किले के पास CAA का विरोध कर रहे JNU के पूर्व छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद को पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • 12:18- CAA के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी राजधानी में 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। साथ ही मोबाइल नेटवर्क कंपनी एयरटेल की तरफ से बयान आया है कि सरकार की तरफ से उन्हें आदेश दिया गया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में वॉइस, एसएमएस, इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है। कंपनी ने बयान दिया है कि जब ये सस्पेंशन को हटा दिया जाएगा, तब सुविधा शुरू कर दी जाएगी।  
  • 12:11- पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए जिसके लिए लोगो को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से लाया गया हैं। लेकिन विरोध की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई संगठन सामने नहीं आया। 
  • 12:00- हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, लाल किले के पास 17 बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को लेकर गई पुलिस। 
  • 11:58- हैदराबाद: चारमीनार के पास नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों कोपुलिस ने हिरासत में लिया।
  • 11:55- दिल्ली पुलिस PRO एम एस रंधावा: हम विरोध आयोजकों से अनुरोध करते हैं कि वे निर्धारित स्थानों पर ही विरोध प्रदर्शन करें। मैं सभी से पुलिस का सहयोग करने की अपील करता हूं। 
  • 11:48- दिल्ली: पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। 
  • 11:40- संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी। मंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त पी एस हर्ष ने बुधवार को कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।
  • 11: 36- कर्नाटक: बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया है।
  • 11:34- संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी। मंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त पी एस हर्ष ने बुधवार को कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।
  • 11: 31- कर्नाटक: वामपंथी दलों ने CAA और NRC के खिलाफ बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया जारी। शहर में धारा 144 लागू है।
  • 11:14- दिल्ली: लाल किला के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, जहां धारा 144 लागू की जा चुकी हैं।
  • 11:10- दिल्ली: लाल किले के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। लाल किले के पास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लगाई गई है।
  • 11:05- कर्नाटक: लेफ्ट विंग के सहायता संघ और मुस्लिम संगठन ने कलबुर्गी में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
  • 11:01- कर्नाटक सीएम ने कहा कि CAA को लेकर हो रहे विरोध के पीछे कांग्रेस है और यूटी खादर जैसे लोगों की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। मुसलमानों का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। सभी से शांति बनाए रखने का अनुरोध हैं। अगर कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।
  • 10:59- तमिलनाडु: चेन्नई पुलिस ने आज वल्लुवर कोट्टम में CAA  के खिलाफ होने वाली रैली के लिए अनुमति रद्द कर दी है।
  • 10:52- चंडीगढ़ में मुस्लिम संगठनों ने #CitizenshipAct और National Register of Citizens के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जारी।
  • 10:14- दिल्ली के लालकिले इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। 
  • 9:48- दिल्ली मेट्रो के जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। 
  • 9:45- कम्युनिस्ट पार्टी के विरोध प्रदर्शन को नहीं मिली मंजूरी।  
  • 9:30- CAA को लेकर प्रदर्शन की आशंका के चलते कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर भास्कर राव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसी के मद्देनज़र पुलिस कड़ी कर दी गई है। 
  • 8:45- हैदराबाद पुलिस ने ट्वीट कर CAA के मद्देनज़र आज किसी भी रैली, प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। 
  • 8:40- NRC और CAA  के विरोध में दरभंगा के लहरियासराय रेलवे स्टेशन में कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी ने रेलवे ट्रैक रोका। 
  • 8:34- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के सदस्यों ने CAA और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी। 
  • 8:00- उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस से लोगों से अनुरोध किया है की वह घर के बाहर न निकले और अपने बच्चो को किसी भी सम्मेलन का हिस्सा न बनने दे।