CAA Protest UP: उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी, लखनऊ सहित 15 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

लखनऊ/ नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हो रहा प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। देश के कई हिस्सों में अभी भी CAA का विरोध किया जा रहा हैं। अभी दिल्ली की हिंसा खत्म हुई नहीं की

Loading

लखनऊ/ नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हो रहा प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। देश के कई हिस्सों में अभी भी CAA का विरोध किया जा रहा हैं। अभी दिल्ली की हिंसा खत्म हुई नहीं की उत्तर प्रदेश में भी अब हिंसक गतिविधियां होने की संभावना हैं। उत्तर प्रदेश में कई शहरों में हाई अलर्ट जारी है। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को देखते हुए योगी सरकार नेराज्य के आठ जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया हैं। जिसमे अब तक सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, बिजनौर, गाजियाबाद, देवबंद, मथुरा, शामली, संभल, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर, लखनऊ की इंटरनेट सेवाएं बंद हो चुकी हैं।   

लखनऊ, मेरठ समेत कई शहरों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। लखनऊ में इंटरनेट के साथ-साथ SMS सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 498 लोगों की पहचान की गई है, जिनपर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इन सभी को यूपी प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। उत्तरप्रदेश  सरकार ने आदेश भी दिया है कि लखनऊ में BSNL को छोड़कर बाकी सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं के मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा बंद रहेगी। 

CAA को लेकर यूपी में पिछले शुक्रवार भी काफी हिंसा हुई थी। इस हिंसा के बाद 372 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस उन लोगो को भेजा गया हैं जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। CAA को लेकर विरोध कर रहे लगभग 1113 लोगों को उत्तरप्रदेश पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं।  बता दें कि पहले से ही यूपी में धारा 144 लगी हुई है।