CAA: जागरूकता के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुरू किया डोर टू डोर कार्यक्रम

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली से नागरिकता कानून पर डोर टू डोरकैंपेन की शुरुवात की. तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भाजपा बूथ प्रमुख

Loading

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली से नागरिकता कानून पर डोर टू डोर कैंपेन की शुरुवात की. तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भाजपा बूथ प्रमुख की बैठक के बाद अमित शाह लाजपत नगर पहुचे, जहां उन्होंने ने भाजपा द्वारा आयोजित कैंपेन में भाग लेकर लोगों को पंफलेट बांटे. इन पंफलेट के जरिए उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी है.

ज्ञात हो कि, अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि लोगों में सीएए को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें भड़काया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने यह कम्पेन शुरू किया है। जिसके जरिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

इसके पहले दिल्ली भाजपा की आयोजित बूथ प्रमुख की बैठक में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए दावा किया कि इस बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। 

इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीएए को लेकर कांग्रेस और आप सरकार पर झूठ फैलाने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। इसके साथ ही एक बार फिर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि इससे किसी की नागरिकता खतरे में नहीं है।