Cabinet minister Kamal Rani dies, Yogi mourns, trip to Ayodhya canceled

Loading

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का रविवार सुबह  62 साल की उम्र में निधन हो गया। रानी का लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी को 18 जुलाई को राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

निदेशक पीजीआई प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमान ने बताया कि “फेफड़ों में संक्रमण के बाद मंत्री की हालत बिगड़ गई। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। डॉक्टरों के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद रविवार को उनका निधन हो गया।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अपने मंत्री के निधन की खबर सुनने के बाद CM आदित्यनाथ ने अपनी आज की अयोध्या यात्रा रद्द कर दी हैं। योगी आज, 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने जाने वाले थे। 

रानी कानपुर के घाटमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थीं। रानी 11 वीं और 12 वीं लोकसभा की सदस्य भी थीं।

यूपी के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!”

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, जो खुद कोविड -19 के कारण अस्पताल में भर्ती है और इलाज करा रहे हैं, ने ट्वीट कर मंत्री के लिए शोक संदेश दिया हैं।उन्होंने ट्वीट किया कि “उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी जी के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”