yogi-aditynath

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन योगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां करीब डेढ़ घंटे तक दोनों नेताओ के बीच मंथन हुआ। इस बैठक में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई है। 

    मिली जानकारी के अनुसार योगी गृहमंत्री अमित शाह के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं। वहीं शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 

    एके शर्मा को कैबिनेट में शामिल करने पर चर्चा 

    मिली जानकारी के अनुसार योगी गृहमंत्री अमित शाह से एमएलसी बने एके शर्मा को कैबिनेट में शामिल करने पर मुहर लग सकती है। इसी के साथ संगठन में बदलाव पर भी चर्चा की जाएगी। इसी के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव सहित और यूपी में चल रहे महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। 

    आदित्यनाथ का यह दौरा उत्तर प्रदेश से ही आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद हुआ है। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

    ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से यूपी की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। कोरोना वायरस से बने हालात के बाद यूपी ने सत्ता परिवर्तन की चर्चा शुरू है। पिछले दिनों भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने यूपी सरकार में मंत्री और राज्य भाजपा के शीर्ष नेताओं नेके साथ कई दौर की बैठक कर जमीनी हालत को जाना।