डर गई कांग्रेस! जयपुर भेजे गुजरात के 14 विधायक, ये है वजह

जयपुर.कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में प्रवेश करने के बाद अब कांग्रेस में डरका माहौल दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश मेंसिंधिया खेमे के विधायकों से मिले

Loading

जयपुर. कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में प्रवेश करने के बाद अब कांग्रेस में डर का माहौल दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में सिंधिया खेमे के विधायकों से मिले धोके के बाद कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात कांग्रेस के 14 विधायकों को जयपुर रवाना कर दिया है। सभी विधायक शिव विलास होटल में ठहरे है।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। 26 मार्च को गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों पर चुनाव होगा। जिसमें माना जा रहा है कि 2 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित हो सकती है। लेकिन भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार नरहरि अमीन को उतारने से कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर परेशान कर रहा है।

सभी 14 विधायकों को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे मुख्य सचेतक महेश जोशी ने रिपोर्टरों को विधायकों को जयपुर लाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि, "सब कुछ ठीक है। हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है। यहां आना भी रणनीति का हिस्सा है।" 

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने से कांग्रेस आला कमान इसे सबसे सुरक्षित मानते है। इसीलिए जो भी राज्य में सियासी संकट आता है तो कांग्रेस होने नेता, विधयकों को राजस्थान भेज देती है। इससे पहले महाराष्ट्र की सियासी संकट के दौरान कांग्रेस के विधायकों को जयपुर भेजा गया था। अब यहां के 2 रिसोर्ट्स में मध्य प्रदेश के विधायक ठहरे हुए है। जबकि गुजरात कांग्रेस के विधायकों को भी यहा लाया गया है। सूत्रों कि माने तो और 5 विधायक अपनी कार से उदयपुर रवाना हुए है।