There is enough stock of essential commodities, nothing to worry about: Shah

नई दिल्ली. कांग्रेस के सेवादल द्वारा अपने एक किताब में स्वतंत्र सेनानी वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस द्वारा किए गए इस t टिप्पणी पर भाजपा हमलवार होगई है. भाजपा के

Loading

नई दिल्ली. कांग्रेस के सेवादल द्वारा अपने एक किताब में स्वतंत्र सेनानी वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस द्वारा किए गए इस t टिप्पणी पर भाजपा हमलवार होगई है.  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि, " वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी वीर सावरकर जैसे महान व्यक्तित्व के खिलाफ बोल रही है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए।" 

बतादे की, कांग्रेस के सेवादल ने भोपाल में अपने १० दिन के प्रशिक्षण शिविर में ‘वीर सावरकर कितने वीर’ नाम पुस्तक का वितरण किया है। इसमें डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि ‘‘सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध थे।” वही उसमे यह भी 

महान व्यक्ति थे सावरकर: शिवसेना
वही कांग्रेस द्वारा वीर सावरकर को लेकर किए गए टिप्पणी पर शिवसेना और कांग्रेस में मतभेद सामने आगए है. शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर को महान व्यक्ति बताते हुए कहा कि, वीर सावरकर एक महान इंसान थे और वे हमेशा ही महान रहेंगे। एक खास वर्ग उनके खिलाफ बोल रहा है। वे चाहें जो भी हों, लेकिन यह दिखाता है कि उनके दिमाग में कितनी गंदी भरी है।"

कांग्रेस के आदर्श है जिन्ना: गिरिराज सिंह 
कांग्रेस द्वारा वीर सावरकर पर की गई विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस जिन्ना को अपना आदर्श मानती है, इसलिए वह बार बार सावरकर का अपमान करती है और उन्हें गाली देती है." उन्होंने कहा, " कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा है, देश को कमजोर करना और पाकिस्तान की भाषा बोलना। कांग्रेस उसी तरह का व्यवहार कर रही है जैसा कि 1947 से पहले जिन्ना किया करते थे। 

सावरकर पर यह आरोप हास्यास्पद है: स्वामी चक्रपाणि 
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस सेवा दल की पुस्तिका में ‘गोडसे और सावरकर के बीच शारीरिक संबंध’ पर कहा, "ये पूर्व महासभा अध्यक्ष सावरकर पर हास्यास्पद आरोप हैं।" वही कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "यह भी सुना है कि राहुल गांधी समलैंगिक हैं।"