black fungus
Representative Image

Loading

नई दिल्ली. चीन के वुहान शहर में जन्मे कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर मचाया हैं। रोजाना लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ अधिक हो गई हैं। वहीं मृतकों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई हैं।

www.worldometers.info के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,00,81,545 हो गई है। जबकि इस जानलेवा वायरस से 5,01,298 लोगों ने अपनी जान गवाई है। वहीं अब तक, दुनियाभर में 54,58,369 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना प्रकोप से अमेरिका में हालात सबसे खराब है। जब कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में बढ़ रहा था, तब अमेरिका ने चीन पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया था। हालांकि अब चीन में स्थिति लगभग सामान्य हो गई है। लेकिन अमेरिका में हालात बहुत खराब है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 लाख से ज्यादा है।

अमेरिका में एक ही दिन में कोरोना के 40,000 से अधिक नए मामले सामने आए है। ऐसे मुश्किल हालात में अमेरिका के दो राज्यों ने कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। टेक्सास के गवर्नर ने शुक्रवार को सभी बार को बंद करने का आदेश दिया हैं। वहीं फ्लोरिडा ने बार सहित शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।