कोरोना संकट : देश में 508 नए मरीज, आकड़ा पंहुचा 4789 पर

नई दिल्ली.देश में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। मगलवार को एक ही दिन में कोरोना के 508 नए मामले पॉजिटिव पाए गए है। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 4789 पर पंहुचा

Loading

नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। मगलवार को एक ही दिन में कोरोना के 508 नए मामले पॉजिटिव पाए गए है। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 4789 पर पंहुचा है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई है। इसलिए कोरोना से मौत का आकड़ा 124 पर पंहुचा है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

कोरोना महामारी  को रोकने के लिए पिछले 25 मार्च से देश में लॉकडाउन शुरू है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे है। लोगों के लिए नयी नयी योजनाए ला रहे है। इसके बावजूद देश में कोरोना के नए मरीज दिन-प्रतिदिन पाए जा रहे है। इससे देश की चिंता और बढ़ रही है। देश के साथ-साथ महारष्ट्र में भी कोरोना तेजी से संक्रमित हो रहा है। अकेले मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हुई है। 

मुंबई में 100 नए मरीज पॉजिटिव 
पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 100 से बढ़ी है। इसलिए अब यह संख्या 490 से 590 पर पहुंची है। इसके साथ ही मंगलवार को मुंबई में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी मुंबई महापालिका ने दी है।