कोरोना संकट : टाटा ने किया 1500 करोड़ रुपये का ऐलान

नई दिल्ली.कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया है। कोरोना ने दुनिया के 195 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में लिया है। इसलिए इस वायरस को महामारी घोषित किया गया। इस वायरस से

Loading

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया है। कोरोना ने दुनिया के 195 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में लिया है। इसलिए इस वायरस को महामारी घोषित किया गया।  इस वायरस से दुनिया के 6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए और 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बिच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया। इस लॅकडाउन से देश की आर्थिक स्थिति पर भारी बोज आया है। इसलिए पीएम मोदी ने इस वायरस को हराने के लिए राहत कोष बनाया और लोगो से मदद की अपील की है। 

टाटा समूह ने कोरोना वायरस के संघर्ष के लिए 1500 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इसमें टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ और टाटा सन्स ने भी 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान किया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते रतन टाटा ने कहा है कि कोरोना के संकट से लड़ने लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है। 

इस बिच कोरोना को हारने के लिए तमाम उद्योगपति, सेलिब्रेटी, क्रिकेटर, कई नेता, धार्मिक संस्थान आर्थिक मदत के लिए सामने आये. साथ ही टाटा ट्रस्ट ने शनिवार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने हेतु बड़ा एलान किया। 

इन सेवाओं के लिए मदद देगी टाटा ट्रस्ट 

  • फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रोटेक्टिव उपकरण 
  • बढ़ते मामलों के लिए रेस्पिरेटरी सिस्टम 
  • टेस्टिंग किट 
  • संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था 
  • स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग 

देश में कोरोना की स्थिति 
देश में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है। अब तक देश में कोरोना के 900 से अधिक पॉजिटिव मामले पाए गए है। साथ ही 23 लोगों की मौत हुई है। देश के कई राज्य कोरोना वायरस की चपेट में आये है। इनमे से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले पाए गए। अब तक महाराष्ट्र में 177 पॉजिटिव मामले पाए गए साथ ही 5 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को कोरोना से केरल में पहली मौत हुई हैं।