File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड (COVID-19) से पीड़ित मरीजों की तादात में कमी जरुर आई है लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को देश में कोरोना के 3 लाख 29 हजार से अधिक नए केस सामने आए थे। यही संख्या मंगलवार को बढ़कर 3 लाख 48 हजार हो गए हैं। पहले कुछ दिनों में 4 लाख से अधिक नए कोविड के मामले दर्ज हुए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को 4200 से अधिक मरीजों की जान कोविड की चपेट में आने से गई है। 

    ज्ञात हो कि इससे पहले 7 मई को सबसे अधिक मौतें कोरोना के कारण गई थी। तब 4 हजार 187 लोगों ने दम तोड़ा था। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र से कर्नाटक आगे निकल गया है। यहां कोविड के 5 लाख 87 हजार 452 एक्टिव केस हो गए हैं। जबकि महाराष्ट्र में यही संख्या 5 लाख 58 हजार 996 है। 

    वहीं भारत में कोरोना तांडव के बीच ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 793 लोगों की जान गई है। अब तक सूबे में 77 हजार से अधिक लोगों की जान कोविड की चपेट में आने से गई है। 

    मुंबई में कोरोना संकट के बीच राहत की खबर है।  यहां पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड के 1 हजार 717 नए मामले सामने आए हैं।  जबकि 51 लोगों की मौत हुई है।  साथ ही 6 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।