Corona Death
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Corona Updates) का कहर अब कम हो गया है।  कोविड (COVID-19) से संक्रमित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1 लाख 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही दो लाख से अधिक लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। जबकि 2,713 लोगों की कोविड की चपेट में आने से जान गई है।  

    ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 1 लाख 32 हजार 364 नए मामले सामने आए हैं।  साथ ही 2 लाख 7 हजार 71 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से 2713 लोगों की मौत हुई है।  भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2,85,74,350 पहुंच गई है। 

    वहीं देश में कोरोना का इलाज कराकर 2,65,97,655 लोग ठीक हुए हैं। साथ ही अब तक 3 लाख 40 हजार 702 लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है। मौजदा समय में भारत में कोरोना के 16 लाख 35 हजार 993 एक्टिव केस हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 पहुंच गया है।

    गौर हो कि कोरोना तांडव के कारण देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागु हैं। जिसमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक सहित कई राज्यों का समावेश है।