India Corona Updates
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप धीमा पड़ गया है। कोविड के मामले कम जरूर हुए हैं। लेकिन खतरा टला नहीं है। भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus Variant) के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। इसी बीच देश में कोरोना के 44 हजार 111 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 738 लोगों की जान चली गई है। 

    ज्ञात हो कि देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 44,111 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 738 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या  3 करोड़ 5 लाख 2 हजार 362 पहुंच गई है। भारत में मौजूदा समय में कोरोना के 4 लाख 95 हजार 533 सक्रिय केस हैं। देश में कोरोना का इलाज कराकर 2,96,05,779 लोग ठीक हुए हैं। जबकि कोविड से देश में अब तक 4 लाख 1 हजार 50 लोगों की जान गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट हुई है। कोरोना के सक्रिय कुल मामलों के 1.62% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.06% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

    वहीं कोरोना का सबसे अधिक तांडव महाराष्ट्र में देखने को मिला है। इससे पहले कोविड के 8 हजार 753 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 8 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। जबकि 156 लोगों की जान गई है। सूबे में 1 लाख 16 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 58 लाख 36 हजार से अधिक लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।