नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि मामले कम हुए हैं। इसी बीच देश में कोरोना के 54 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1321 लोगों की जान कोविड (COVID-19) की चपेट में आने से गई है। साथ ही 68 हजार से अधिक लोग अस्पताल में इलाज कराकर ठीक हुए हैं।
ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 54,069 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 68 हजार 885 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 1321 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मरने वालों की संख्या 3 लाख 91 हजार 981 पहुंच गई है।
India reports 54,069 new #COVID19 cases, 68,885 recoveries and 1,321 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 3,00,82,778
Active cases: 6,27,057
Total recoveries: 2,90,63,740
Death toll: 3,91,981Total vaccination: 30,16,26,028 pic.twitter.com/E1e2791qP8
— ANI (@ANI) June 24, 2021
वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,00,82,778 हो गई है। भारत में फिलहाल कोरोना के 6 लाख 27 हजार 57 सक्रिय केस हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 2,90,63,740 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 64,89,599 वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,16,26,028 हुआ।