Corona virus: 2 more dead in Indore, cases increase to 544

नई दिल्ली. दुनिया भर में कोरोनावायरस का कहर जारी है। इस वायरस से दिन ब दिन हजारों लोगों की मौत हो रहीहै। इस वायरस सेदुनिया भर में अब तक 58,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading

नई दिल्ली. दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस से दिन ब दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस वायरस से दुनिया भर में अब तक 58,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। अगर अमेरिका की बात करें तो यहां इस वायरस के कारण काफी बुरे हाल है। पिछले 24 घंटों में यहा 1,169 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना वायरस ने 204 देशों में अपने पैर पसारे है। इसमें से अमेरिका में पिछले 24 घंटों 1,169 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,65,001 है। जिसमें से 11,983 लोग पूरी तरह ठीक हो गए है। इसके अलावा अब तक 6,766 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका में मौत का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। इस वायरस से यहा के हालात काफी खराब होते दिखाई दे रहे है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यहा लॉकडाउन किया गया था। कोरोना वायरस के चलते पिछले महीने अमेरिका में 7,01,000  लोग बेरजकार हुए है। यहां बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2009 के बाद यह सबसे बुरा वक्त है जब इतने सारे लोग बेरोजगार हुए है। 45 साल बाद बेरोजगारी इतनी देखी जा रही है। हालांकि, श्रम विभाग का कहना है कि, कोरोना वायरस महामारी का रोजगार पर कितना असर पड़ा है वह इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकता।

जानकारी के लिए बता दें कि, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 14,681 लोगों की मौत इटली में हुई है। जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,19,827 हो गई है। इसमें से19,758 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके है।