भारत में हर हप्ते 50 से 70 हजार COVID-19 टेस्ट करने की क्षमता

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजोंकी संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोनावायरस से देशमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 511 लोग इस वायरस से

Loading

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना वायरस से देश में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 511 लोग इस वायरस से संक्रमित है। वहीं भारत के स्वास्थ्य अनुसंधान ने दावा किया है कि वह हर हफ्ते 60-70 हजार COVID-19 टेस्ट कर सकता है। इस बात की जानकारी खुद भारत के स्वास्थ्य अनुसंधान के सचिव बलराम भार्गवा ने दी है। 

भागर्वा ने बताया कि, भारत ने अब तक 16 से 17 हजार से टेस्ट किए है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, भारत के पास हर दिन 10,000 COVID-19 टेस्ट करने की क्षमता है। यानी एक हफ्ते में लगभग 50-70 हजार COVID-19 टेस्ट करने की क्षमता भारत के पास है।  

उन्होंने यह भी कहा कि, भारत के पास पहले 1 NIV की लैब थी और अब हमने 111 सरकारी लैब कर दी है। वहीं प्राइवेट लैब्स के लिए स्ट्रीक्ट क्राइटेरिया के हिसाब से COVID-19 की टेस्ट करने की सुविधा की है।

अन्य देशों द्वारा एक हप्ते में किए COVID-19 टेस्टिंग के आंकड़े
फ्रांस – 10,000 
यूनाइटेड किंगडम (UK) -16,000
अमेरिका (USA) – 26, 000
जर्मनी – 42,000
इटली – 52,000
साउथ कोरिया – 80,000