Corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना (Corona Updates) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर 41 हजार से अधिक नए मामले सामने आए है। साथ ही 593 लोगों की जान चली गई है। 

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोविड के 41,649 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 593 लोगों की जान गई है। साथ ही 37,291 लोग इलाज के बाद रिकवर हुए हैं। देशभर में अब तक वैक्सीनेशन के तहत 46,15,18,479 डोज़ दी गई हैं।

    पिछले 24 घंटे के भीतर 41,649 नए केस दर्ज-

    गौर हो कि भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,16,13,993 पहुंच गई है। साथ ही मौजूदा समय में कोरोना के 4 लाख 8 हजार से अधिक सक्रिय केस देश में हैं। अच्छी खबर है कि अस्पताल में इलाज के बाद 3,07,81,263 लोग ठीक हुए हैं। साथ ही इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हुई है। 

    गौरतलब है कि केरल में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार लगातार चौथे दिन 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही 116 लोगों की मौत हुई थी। सूबे में संक्रमण दर 13.61 फीसदी से अधिक है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 33,70,137 पहुंच गई है।