MODI-RUPEE
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. चौकन्ने हो जाइए! क्योंकि अब मोदी सरकार आप लोगों को खासकर युवाओं को 2।25 लाख रुपये जीतने का बेहतरीन मौका दे रही है। लेकिन जानब इस इनामी राशि को जीतने के लिए आपको दो प्रतियोगिता में भाग भी लेना होगा। जी हाँ अब केंद्र सरकार ने लोगों को तम्बाकू (Tobacco) के दुषप्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। पता हो कि सरकार इस तरह की प्रतियोगिता का आए दिन आयोजन करती है।

    जानें कैसे जीतेंगे आप 2.25 लाख रुपये:

    दरअसल सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। इस 2।25 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए आपको दो अहम प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। आइये  जानते हैं इनके बारे में:

    1. शॉर्ट फिल्म निर्माण : अगर आप शॉर्ट फिल्म बनाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए यह ख़ास मौका है। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2021 (World No-Tobacco Day 2021) पर तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर एक शॉर्ट फिल्म बना सकते हैं। ये शॉर्ट फिल्म कम से कम 30 सेकेंड और ज्यादा से ज्यादा 60 सेकेंड की ही होनी चाहिए।

    कौन ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग :

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को छोड़कर इस प्रतियोगिता में सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों/भारतीय नागरिकों (31 मई, 2003 या उससे पहले जन्म) ले सकते हैं।

    क्या है इनामी राशि:

    • 1st Prize: 2,00,000/-
    • 2nd Prize: 1,50,000/-
    • 3rd Prize: 1,00,000/-
    • सांत्वना पुरस्कार : 10 लोगों को यानी प्रत्येक को 10,000/- दिए जाएंगे।

    यह है जरुरी लिंक, करें इस पर क्लिक:

    अधिक जानकारी के लिए https://www.mygov।in/task/short-film-making-contest पर जाएं।

    ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां :

    • प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021
    • जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून, 2021

    2. निबंध लेखन प्रतियोगिता

    इसके साथ ही भारत सरकार ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2021 (World No-Tobacco Day 2021) के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता की घोषणा भी कर रखी है। इस प्रतियोगिता में आप 25 हजार रुपये भी जीत सकते हैं।

     प्रतिभागियों के लिए दिशानिर्देश:

    निबंध प्रतियोगिता निम्नलिखित 5 श्रेणियों के अनुसार कक्षाओं के छात्रों के लिए है-

    1. 8वीं

    2. 9वीं

    3. 10वीं

    4. 11वीं और 12वीं

    5. कॉलेज के छात्र (स्नातक के तहत)

    क्या है निबंध की शब्द सीमा:

    उक्त निबंध 1000 शब्द सीमा के भीतर होना चाहिए, अगर इससे ज्यादा शब्द होंगे तो यह रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

    • ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
    • प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021
    • जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून, 2021

    लिंक पर करें क्लिक:

    अधिक जानकारी के लिए आप  https://www.mygov।in/task/essay-writing-competition/ पर जाएं।