Live Cyclone Tauktae | 'ताउते' के चलते मुंबई में 3.30 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट3 years ago

‘ताउते’ के चलते मुंबई में 3.30 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी

ऑटो अपडेट
द्वारा- Asif Sayed
सीनियर कंटेंट राइटर
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
15:34 PMMay 17, 2021
15:13 PMMay 17, 2021

चक्रवाती तूफान ताउते पर क्या बोले NCP नेता नवाब मलिक

14:56 PMMay 17, 2021

मुंबई: 3.30 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी

मुंबई: मुंबई में दोपहर 3।30 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगर इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो मुंबई के कई इलाकों में पानी भरने का भी खतरा मंडरा रहा है।

14:52 PMMay 17, 2021

चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर गोवा CM प्रमोद सावंत मीटिंग लेते हुए

14:30 PMMay 17, 2021

गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

ताउते चक्रवात से अबतक प्रभाविक इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ताउते की वजह से मुंबई में भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

14:19 PMMay 17, 2021

अहमदाबाद मौसम विभाग की चेतावनी

14:08 PMMay 17, 2021

महाराष्ट्र: मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव

14:00 PMMay 17, 2021

मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद, अब आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा संचालन: MIAL

मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद, अब आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा संचालन: MIAL

13:57 PMMay 17, 2021

मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ

मुंबई में हो रही भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। अंधेरी सबवे में वॉटर लॉगिंग।

13:48 PMMay 17, 2021

मुंबई के मलाड में तेज़ हवाओं के साथ बारिश के चलते पेड़ रास्तों पर गिरे

मुंबई के मलाड में तेज़ हवाओं के साथ बारिश के चलते पेड़ रास्तों पर गिरे

Load More

Loading

नई दिल्ली: कई तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘ताउते’ (Cyclone Tauktae)  उत्तर में अब गुजरात (Gujarat)  की ओर बढ़ रहा है। इस बीच तेज़ हवाओं के चलने का जारी है। मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही हल्की बारिश लगातार जारी है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट, बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद रहेगा, 

गुजरात तट की ओर चक्रवात तौकते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं। मौसम के प्रति अलर्ट किया गया जिससे महाराष्ट्र की सभी 4526 नौकाएं और गुजरात की 2258 नौकाएं सुरक्षित रूप से बंदरगाहों तक पहुंच गई हैं।

  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार च्रकवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान” में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।

‘ताऊते’ के चलते महाराष्ट्र-गुजरात (Maharashtra-Gujrat) से लेकर कर्नाटक-तमिलनाडु (Karnatka-TamilNadu) में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और इन तटीय इलाकों द्वारा जारी किए कुछ परामर्शों के अनुसार दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप इलाके में बीते गुरुवार को ही दबाव का क्षेत्र बन गया है।

IMD की एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था, यह शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद अगले 24 घंटों में यानी रविवार और सोमवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.