जानें कौन हैं ‘सैटेलाइट मैन ऑफ़ इंडिया’ जिनके बर्थ डे पर  Google ने बनाया ये खास Doodle

    Loading

    बेंगलुरु. सर्च इंजन गूगल ने वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव (Professor Udupi Ramachandra Rao) की 89वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डूडल में प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक (Indian Space Research Orgranisation) (ISRO)की एनिमेटेड तस्वीर दिख रही है और उनके पीछे पृथ्वी और सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘गूगल डूडल वेबसाइट’ (Google Doodle) पर लिखा है, ‘‘ प्रोफेसर राव जन्मदिन मुबारक।

    आपकी तारकीय प्रोद्योगिकी की उपलब्धियां आज भी आकाशगंगा में महसूस की जाती हैं।” राव का जन्म 10 मार्च 1932 को कर्नाटक के एक दूरस्थ गांव में हुआ था। राव ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्मिक-रे भौतिकशास्त्री के तौर की थी। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भी रहे। राव का निधन 24 जुलाई 2017 को बेंगलुरु में हुआ था।

     गौरतलब हो कि, भारत ने प्रोफ़ेसर राव की अगुआई में ही साल 1975 में पहले भारतीय उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ से लेकर 20 से अधिक सैटेलाइट डिज़ाइन और तैयार किए साथ ही उन्हें अंतरिक्ष में प्रक्षेपित भी किया है। साल 2013 में सोसायटी ऑफ़ सैटेलाइट प्रोफ़ेशनल्स इंटरनेशनल्स ने प्रोफ़ेसर राव को ‘सैटेलाइट हॉल ऑफ़ फ़ेम, वॉशिंगटन’ का हिस्सा बनाया था। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉटिकल फ़ेडरेशन ने भी प्रतिष्ठित ‘आईएएफ़ हॉल ऑफ़ फ़ेम’ में शामिल किया था।

    अंतरिक्ष विज्ञान में प्रोफ़ेसर राव के योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 1976 में देश के तीसरे सर्वोचच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इसके बाद साल 2017 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी दिया गया। 24 जुलाई, 2017 को 85 वर्ष की उम्र में प्रोफ़ेसर राव का निधन हो गया था। वो अगर जीवित होते तो आज अपना 89वाँ जन्मदिन मनाते।