किसानों का डांस (Photo Credits-ANI Twitter)
किसानों का डांस (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों का विरोध (Farmers Protest) प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किसानों ने किया हुआ है। साथ ही किसान नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी सुबह से शुरू है। भारत बंद के बीच दिल्ली (Delhi) के गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) से एक वीडियो सामने आया है जो खासा चर्चा में बना हुआ है। किसान अनोखे अंदाज में डांस और गाना गा कर गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।  

    किसानों के भारत बंद के ऐलान के बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने ये वीडियो साझा किया है। यह वीडियो दिल्ली के गाजीपुर वीडियो का है। वीडियो में कई किसान नाचते दिख रहे हैं। पंजाब से खबर है कि संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम किया है। 

    गाजीपुर बॉर्डर पर डांस करते दिखे किसान, वीडियो देखें-

    वहीं दूसरी तरफ आज भारत बंद पर किसान नेता राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं। जबकि भारत बंद के सपोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है।

    उन्होंने लिखा कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!