Vijay mallya

Loading

नई दिल्ली. शराब कारोबारी और बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस का मालिक विजय माल्ल्या कभी भी भारत आ सकता हैं। मीडिया में चल रही खबरों में अनुसार माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। माल्ल्या का विमान सोमवार की रात को हवाई अड्डे पर उतर सकता हैं। जिसके बाद माल्ल्या को सीबीआई कार्यालय में रखा जायेगा और इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा। बता दें कि माल्ल्या पिछले काफी दिनों से इंग्लैंड में रह रहा हैं।

गौरतलब हैं कि विजय माल्या 2016 में भारत छोड़कर इंग्लैंड भाग गया था। उस पर देश के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। भारतीय एजेंसियों ने इंग्लैंड की अदालत से माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की और लंबे समय के बाद वहां की अदालत ने 14 मई को माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर मुहर लगा दी थी। 

नियमों के अनुसार, माल्या को उस दिन से 28 दिनों के भीतर इंग्लैंड से भारत लाया जाना है। ऐसे में 20 दिन पहले ही बीत चुके हैं। वहीं दूसरी ओर प्रत्यर्पण की पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिससे माल्या कभी भी भारत लौट सकता हैं। 

माल्या के मुंबई पहुंचने के बाद एक मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी। सीबीआई और ईडी के कुछ अधिकारी विमान पर माल्या के साथ होंगे। जिस दिन माल्या भारत आएंगे, उन्हें एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट ले जाया जाएगा। कोर्ट में CBI और ED विजय माल्या की रिमांड की मांग करेंगे।