‘ठंडी है भाई ठंडी है! देखिये बत्तखों का यह फनी वीडियो, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

Loading

ठंड का मौसम है कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिसंबर के महीने में हाथ पैर जमा देने वाली ठंडी गिरती है, हर कोई बस अपनी रजाई में दुबके रहना चाहता हैं। ऐसे में कोई गरमा-गर्म चाय पीला दे तो क्या कहना, और साथ में यदि करारे पकोड़े मिल जाये तो जैसे ‘सोने पर सुहागा’। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ बत्तखों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जायेंगे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सर्दी के कारण बाहर बर्फबारी हुई है। बत्तखों का एक झुंड सैर के लिए बहार निकलता है। जैसे ही उन्हें ठंडी लगती है सारी फौज दुबारा अपने घर में दनदनाते हुए भागती है। इस वीडियो को लोग काफी मजे लेकर खुद इससे रिलेट करके देख रहे हैं।

Dick King-Smith HQ ने अपने ट्विटर पेज पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये बत्तखें घर से बाहर निकलती हैं। वो बड़े जोश में बाहर निकलती हैं। बाहर गिरी है बर्फबारी। थोड़ी देर वो देखती हैं कि ये क्या हो रहा है फिर उनके पैर जमने लगते हैं तो हस-हस कर लोटपोट हो जायेंगे। वो वापस दौड़ जाती हैं फटाफट से। ये वीडियो इतना ज्यादा लोगों को पसंद आया कि इसें 70 लाख से ज्यादा तो व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि ये नहीं पता कि वीडियो कहां का है। लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।  

वहीं एक दूसरे वीडियो में इसी तरह का कारनामा देखा जा सकता है जिसमें घोड़े भी ठंड के कारण वापस भागते हुए नज़र आ रहे हैं।