File Photo
File Photo

Loading

नयी दिल्ली. अभी आ रही ख़बरों के अनुसार वीरता और सर्विस पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। आज गृह मंत्रालय ने गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड की सूचि भी जारी की है। इस बार के  गैलेंटरी पुरस्कारों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का रुतबा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 81 मेडल अपने नाम किये हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर  CRPF (55 मेडल) और तीसरे पर UP पुलिस (23 मेडल) है। वहीं महारष्ट्र पुलिस को भी 14 मैडल मिले हैं। अगर हम विस्तृत रूप से देखें तो हम पाएंगे कि महाराष्ट्र पुलिस को 14 गैलेंटरी अवार्ड(Police Medal For Gallantry), 5 राष्ट्रपति पुलिस पदक(President’s Police Medal) और 39 पुलिस मैडल(Police Medal) हैं।

अगर हम महाराष्ट्र की सूचि देखें तो इसमें श्री संजीव कुमार सिंघल ADD.DGP(M.H) और मध्यप्रदेश से श्रीमती अनुराधा शंकर AADL. DG(M.P) आदि का नाम प्रमुख रूप से है

वहीं गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को 1, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।

इस सूचि के अनुसार केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड और अन्य पुलिस अवार्ड मिले हैं।इसके साथ ही अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं।

इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं। वहीं अंडमान निकोबार पुलिस को 2, चंडीगढ़ पुलिस को एक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 96, दिल्ली पुलिस को 35, लक्षद्वीप पुलिस को 2, पुदुचेरी पुलिस को एक गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिले हैं।