गार्गी कॉलेज मामला: लड़कियों से छेड़छाड़ का ये निकाला समाधान

नई दिल्लीःदिल्ली के गार्गी कॉलेज में एनुअल फंक्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने कॉलेज में घुसकर लडकियों से छेड़छाड और आपत्तिजनक व्यवहार किया। जिसके बाद अब यह मामला संसद पहुंच गया हैं। यह मामला 6

Loading

नई दिल्लीः दिल्ली के गार्गी कॉलेज में एनुअल फंक्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने कॉलेज में घुसकर लडकियों से छेड़छाड और आपत्तिजनक व्यवहार किया। जिसके बाद अब यह मामला संसद पहुंच गया हैं। यह मामला 6 फरवरी का है जिसपर संसद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने जवाब दिया हैं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जब इस मुद्दे पर सवाल उठाया तो जवाब में पोखरियाल ने कहा, ‘यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बाहरी लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया था, जो सही नहीं है। कॉलेज प्रशासन को इस पर गौर करने के लिए कहा गया है।’ एचआरडी मंत्री ने कहा, ‘इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।’

संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘यह देश की राजधानी दिल्ली का गार्गी कॉलेज है. यहां पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी, अभद्रता और अश्लील घटनाएं सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दिल्ली पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही. अमित शाह जी क्या यही है आपका बेटी बचाओ अभियान?’