voting
File Pic

    Loading

    अहमदाबाद. आज गुजरात में नगर निगम चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव में भी अब अपना शानदार प्रदर्शन किया है। आज अरावली जिले के मोडासा नगरपालिका चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 12 में से 9 उम्मीदवार इस बार चुनाव जीत गए हैं। इस जीत के साथ एआईएमआईएम ने कांग्रेस के पास से विपक्ष का पद भी अब छीन लिया है। मोडासा नगरपालिका की 9 सीट जीतने के साथ ही ओवैसी की पार्टी अब प्रमुख विपक्ष के तौर पर बीजेपी के सम्मुख होगी। क्या हैं अब तक के नतीजे।

    जिला पंचायत : 653/980

    • बीजेपी : 550
    • कांग्रेस  : 91
    • अन्य     :12

    तहसील पंचायत : 2814/4774

    • बीजेपी : 2228
    • कांग्रेस : 516
    • अन्य   : 70

    नगरपालिका 2206/2720

    • बीजेपी :1655
    • कांग्रेस : 480
    • अन्य    : 71

    गौरतलब है कि गुजरात (Gujarat) में नगरपालिकाओं (Municipal Corporation), जिला पंचायतों (Tehsil Panchayat) और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे अब आने लगे हैं। जहाँ भरूच के अमोड नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 में बीजेपी के पैनल की जीत हुई है। इसके साथ ही मेहसाणा के उंजा नगरपालिका वार्ड नंबर -1 बीजेपी के पैनल की ही जीत हुई है। वहीं मोरबी नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस का पैनल जीता है।

    अगर अब तक के नतीजें देखें तो वह इस प्रकार हैं-

    • नगरपालिका- 2720 / 904 
    • BJP – 672 
    • Congress – 203 
    • Aap – 22 
    • Others – 7 
    • ज़िला पंचायत – 980 / 265
    • BJP – 187 
    • Congress- 65 
    • Aap – 2 
    • Independent- 11
    • तहसील पंचायत – 4774/919
    • BJP- 718 
    • Congress – 177 
    • Aap – 18 
    • Independent- 6

    इस बार गुजरात में नगर निगम चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुका चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। दोपहर 11:30 बजे तक आप 46 सीटों पर जीत चुकी है।

    • जिला पंचायत-06
    • तहसील पंचायत – 18
    • नगरपालिका – 22
    • अबतक कुल – 46 

    इस बार के चुनावों में गुजरात के शहरों के बाद अब गांवों में भी कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहाँ के साबरकांठा में कांग्रेस विधायक का बेटा चुनाव हार गया है। बता दें कि विधायक अश्विन कोटवाल का बेटा यश कोटवाल तहसील पंचायत चुनाव में हार गया है। प्रदेश के 31 जिला पंचायतों में से फिलहाल 20 पर बीजेपी आगे चल रही है।

    दरअसल गुजरात (Gujarat) में नगरपालिकाओं (Municipal Corporation), जिला पंचायतों (Tehsil Panchayat) और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे अब आज सामने आ जायेंगे। आज मतगणना (Vote Counting) के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू भी हो गई है। गौरतलब है कि कुल 8473 सीटों में से 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुक पंचायतों में 237 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

    लेकिन तालुका पंचायत की दो सीटों के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया गया था। इस प्रकार कुल 8,235 सीटों पर ही चुनाव हुए। प्राप्त सूचना के मुताबिक 8,235 सीटों के लिए बीजेपी ने 8,161 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 7,778 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2,090 उम्मीदवार चुनाव के इस मैदान में उतारे हैं।

    गौरतलब है कि गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए चुनावों में बीते रविवार को 60% से अधिक वोटिंग दर्ज की गयी थी। इसके अलावा, तालुका पंचायतों की भी 2 सीटों और नगरपालिका की 24 सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए हैं। इनका परिणाम भी आज ही आना है। 

    गौरतलब है कि बीते 21 फरवरी को हुए चुनाव में बीजेपी ने सभी 6 नगर निगमों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इसके लिए गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायत और तालुक पंचायतों को लेकर मतदान  के लिये 36,008 अधिकृत मतदान केंद्र बनाये गये थे। यहाँ स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इस मतदान के दौरान तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। जिसमे 40000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, CRPF की कंपनियां और 50000 से ज्यादा होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए थे।ज जिन्होंने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभायी थी।