GURMEET
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरमीत राम रहीम सिंह को AIIMS में एंडोस्कोपी के लिए एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि, 6 जून को गुरमीत राम रहीम को मेडिकल जांच के लिए गुडगांव के एक अस्पताल ले जाया गया था। उससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया था। 

    खबर है कि, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लाया गया है। AIIMS ने बताया है कि, गुरमीत राम रहीम की स्थिति के अधीन निगरानी में रखा जाएगा।

    बता दें कि, इससे पहले अपनी बीमार मां से मिलने के लिए मई महीने में गुरमीत राम रहीम को पेरोल (Parole) मिली थी। गुरमीत राम रहीम उसकी दो लड़की अनुयायियों के साथ रेप के जुर्म में साल 2017 से बंद है। उन्हें इस मामले में कोर्ट ने 20 साल की जेल में सजा सुनाई है।

    बता दें कि, हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने तब अपनी बीमार मां से मिलने के लिए कोर्ट में ‘इमरजेंसी पैरोल’ की गुहार लगाई थी।