google

    Loading

    नयी दिल्ली.  आज देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के ख़ास मौके पर Google ने भारत के आजादी के उसके भयंकर संघर्ष का सम्मान करने के लिए एक डूडल (Doodle) भी तैयार किया है, जिसने देश को ब्रिटेन की औपनिवेशिक गुलामी से आजाद कराया। 

    दरअसल कोलकाता के गेस्‍ट आर्टिस्‍ट मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किए गए इस ख़ास डूडल में भारत के स्वतंत्रता दिवस को देश में विविध नृत्य रूपों के चित्रण के साथ बखूबी दिखाया गया है। अगर हम गौर से देखें तो यह देश की “ऐतिहासिक प्रगति की सदियों से तैयार हुई सांस्कृतिक परंपराओं” को बहुरूपी और व्यापक रूप से दर्शाता और दिखाता है।

    आज भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Google ने ख़ास तौर से कहाकहा, “1947 में इस दिन की आधी रात को, स्वतंत्रता के लिए भारत का दशकों पुराना आंदोलन समाप्त हो गया। आजादी मिलने के साथ भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। आज के डूडल में, जिसे कोलकाता के अतिथि कलाकार सयान मुखर्जी (Sayan Mukherjee) द्वारा चित्रित किया गया है, भारत के स्वतंत्रता दिवस और सदियों की ऐतिहासिक प्रगति में निर्मित इसकी सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाया गया है।” 

    इतना ही नहीं भारत की इस विविध सांस्कृतिक परंपरा पर विस्तार से बताते हुए Google ने आगे कहा कि भारत देश, जो अनुमानित 1।3 बिलियन से अधिक लोगों या कुल वैश्विक आबादी का एक-छठवां हिस्सा भी है, इसकी सीमाओं के भीतर हजारों अलग-अलग भाषाओं और जातीय समूहों की विशेषता है। “

    इस उपमहाद्वीप के 29 राज्यों में भारतीय पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन जैसे रीति-रिवाजों के साथ अपनी स्वतंत्रता और बहुसांस्कृतिक भावना का जश्न मनाते हैं, जो क्षेत्रीय संस्कृति के आधार पर भिन्न होता है।” इस प्रकार Google ने भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस को एक बार फिर अपने शब्दों और एक ख़ास डूडल  से अविस्मरणीय बना दिया है।